नारद भोपालगढ़। 67वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भोपालगढ़ के जतिन पुत्र सुखदेव गोदारा एवम उस्तरा के मनीषा कांसवा का राज्य स्तर पर चयन होने पर गांव में खुशी की लहर है।भारमल सिरोही ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हतुंडी में आयोजित हुई 67 वी जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 19 वर्षीय वर्ग में सूर्या उच्च माध्यमिक भोपालागढ के विद्यार्थी जतिन पुत्र सुखदेव गोदारा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। किशना राम सारण ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्तरा की छात्रा मनीषा कांसवा ने 17 वर्षीय रोलर स्केटिंग में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर खेलेगी।ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में आयोजित होगी। जोधपुर ग्रामीण से राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगा।राज्य स्तर पर चयन होने पर कस्बे में खुशी की लहर है।इसके साथ ही विधायक पुखराज गर्ग, प्रधान शांति जाखड़, जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी गोदारा, मंडल सदस्य जयराम जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।

