भोपालगढ़। गुड टच – बेड टच की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन भोपालगढ़ ब्लॉक के 162 विद्यालय में किया गया।आरपी भागीरथ कड़वासरा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की अभिनव पहल सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान की थीम पर आयोजित गुड टच बेड टच जो कि पूरे प्रदेश में आयोजन रखा गया। जिसमे ब्लॉक के समस्त विद्यालयो में कक्षा 1से 8 तक के बच्चो को प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षको द्वारा विद्यार्थियों के साथ प्रोजेक्टर व फ्लेक्स चार्ट के माध्यम से गुड़ टच बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अल्पुराम टाक, आरपी भागीरथ कड़वासरा व नरेन्द्र चौधरी आदि अधिकारियों ने गुड टच बेड टच को लेकर ब्लॉक के अनेक विद्यालयो का अवलोकन करते हुए अच्छा/सुरक्षित स्पर्श क्या हैं व बुरा/असुरक्षित स्पर्श क्या हैं के बारे में जानकारी बच्चो से साझा करते हुए बच्चो को जागरूक किया व साथ ही संस्था प्रधानो को निर्देश दिया गया की छात्रो की उपस्थिति व अभिभावकों की उपस्थिति शाला दर्पण पोर्टल पर इंद्राज करने हेतु निर्देशित किया ।

