35.3 C
Jodhpur

गौ सेवा कर मनाया पौत्र-पौत्री का जन्मदिन

spot_img

Published:

– गुलाब गोशाला में गायों को हरा चारा, लापसी खिलाकर की सेवा

नारद जोधपुर। भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के द्वारा आज गुलाब गौशाला में गायो हेतु  हरा-चारा, लापसी, बाजरी के सोगरे तथा पक्षियों हेतु दाना-पानी  भारत विकास परिषद संस्थान के अध्यक्ष हरी माहेश्वरी ने अपने पौत्र-पौत्री के जन्मदिन पर उपरोक्त सेवा का कार्य  किया। माहेश्वरी ने बताया की बच्चों का जन्मदिन गुलाब गौशाला में ही मनाया गया। जिससे कि उनमें पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम भावना का संस्कार बना रहे। उपरोक्त सेवा कार्य हेतु 11000 की राशि का चेक गौशाला के पदाधिकारियों को दिया गया।

कार्यक्रम में सेवा हेतु परिषद के सदस्य, अध्यक्ष अर्चना बिरला, सचिव  सुरेश चंद्र भूतड़ा,  ज्योति प्रकाश अरोड़ा,  ओमप्रकाश माहेश्वरी तथा  समस्त परिवार के सदस्य, जोरावर मल,  शिवरतन मानधना,  गिरीश चितलान्गीया, अश्वनी शाह, जय किशन,  महेंद्र गग्गड़ आदि उपस्थित थे। गौशाला के उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन भट्टड़  ने बताया कि भारत विकास परिषद के सदस्यों की तरफ से समय-समय पर गौशाला में गायों की सेवा की जाती रही है तथा उन्होंने गौशाला की जानकारी दी।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img