नारद लूणी। कस्बे के पुराना बस स्टेंड बडेरागेट पर स्थित बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा रात को संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का वाचन कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धर्म जागरण अभियान के तहत आयोजित धार्मिक आयोजन के तहत कस्बे के मंदिरों में हर सप्ताह धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। धर्म जागरण अभियान के तहत रात को धुंधाड़ा कस्बे में बडेरागेट पर स्थित बालाजी मंदिर में विद्वान पंडितों के सानिध्य में श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ का वाचन किया गया साथ ही हनुमानजी की आरती कर श्रद्धालुओं द्वारा देश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान बालाजी के जयकारों से पुरा बालाजी मंदिर परिसर गूंजयमान हो उठा तथा वातारण हनुमानमय हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

