नारद रायमलवाड़ा। निकटवर्ती श्री सच्चियाय आदर्श विद्या मंदिर ओसियां के विद्यार्थियों ने आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया ।इस अवसर पर कब्बड्डी,खो_खो, रस्साकसी तण दोड़ आदि खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कब्बड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का परिचय फरसराम शर्मा व मनोहर सिंह गौड़ ने किया तथा निर्णायक की भूमिका में प्रेमाराम बेनिवाल ओर बाबुराम बेरड़ रहे। मैच का आंखों देखा विवरण महेन्द्र जाखड़ व अनिल ने दिया।इस दौरान आचार्य महिपाल,उमाराम, शिवपाल , जितेन्द्र, गजेन्द्र , अशोक सिंह, प्रेमाराम, दिनेश, अर्जुन राम ओर मुकेश का सहयोग रहा।इस अवसर पर आचार्य बाबुराम बैरड़ ने सभी खिलाड़ियों का मुंह मीठा करवाया तथा सहायक प्रधानाचार्य पदमसिंह चावोड़ा ने सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद