भोपालगढ़। राष्ट्र की सेवा में शानदार और सफल 38 वर्षों के बाद, अनुभव की विविधता और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक प्रतिबद्धता से सुशोभित शिवनाथनगर रजलानी निवासी विशनसिंह डूडी इंस्पेक्टर सीआरपीएफ 147 गुवाहाटी असम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होने पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश की सेवा के लिए हमेशा सबसे आगे रहने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर डूडी के सेवानिवृत्ति समारोह में सेवा के जवानों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।डूडी ने अधिकतर समय कश्मीर, श्रीनगर झारखंड नक्सली बैलेट में सेवाएं दी और सेंकड़ों सैनिकों को सेवा काल के दोरान ट्रेनिंग प्रदान की।गांव आने पर परिवार एवं ग्रामवासियों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान रामकिशोर गिला,हनुमान डुडी,नरेश डुडी,रविंद्र चौधरी, अर्जुन राम गुर्जर, रत्ना राम गुर्जर, इंद्रराज गुर्जर, भागू राम गुर्जर, महेंद्र मेहरा, प्रकाश मेहरा सहित ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी।

