30.2 C
Jodhpur

विशाल रक्तदान व चिकित्सा परामर्श शिविर 2 अक्टूबर को, पोस्टर का विमोचन

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। 2 अक्टूबर को बावरी समाज द्वारा संत दयाल नाथ,संत लाडा राम व महात्मा गांधी जयंती के यादगार में विशाल रक्तदान शिविर व चिकित्सा परामर्श शिविर आदर्श बावरी सेवा संस्थान जोधपुर के सानिध्य में संतोष मैरिज गार्डन रमजान हत्था जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।विशाल रक्तदान शिविर के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन हुकमाराम बावरी, दिलीप कुमार बावरी, दयाराम बावरी, हेमाराम बावरी, प्रहलाद राम बावरी की अगुवाई में किया गया। प्रवक्ता गुमान सिंह बावरी एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान संतोष कुमार बावरी,भारत राम बावरी, शांतिलाल, कोरम राम बावरी, दयाल राम बावरी, सुनीलराम बावरी, डांवर राम बावरी, ताराचंद बावरी, शोभाराम बावरी, मंगलाराम बावरी, अमराव, रामकिशोर चौहान ,सेवाराम सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। सेवाराम बावरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर पीले चावल बांटकर निमंत्रण देने एवम अधिक से अधिक शिविर में भाग लेने का आवाहन किया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img