– प्रधान जाखड़ व जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी गोदारा ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
नारद भोपालगढ़। कस्बे के वीर तेजा जाट छात्रावास में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व साथीन की बैठक मुख्य अतिथि प्रधान शांति जाखड़,जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी गोदारा व कांग्रेसी नेता अरुण बलाई की मौजूदगी व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी विशनाराम चौधरी की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रधान शांति जाखड़ ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी का मानदेय बहुत कम है ।ऐसे में राज्य सरकार से इनके मानदेय को बढ़ोतरी को लेकर पत्र लिखा जाएगा। साथ ही इनके नियमितीकरण को लेकर भी मांग की जाएगी।जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी गोदारा ने राज्य सरकार की ओर से चलाई गई उड़ान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देखकर महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एनीमिया से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कांग्रेसी नेता अरुण बलाई ने राज्य सरकार की अनेक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को प्रत्येक घर तक इन योजनाओं को पहुंचा कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ किस प्रकार से मिल सके उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समन्वयक एनीमिया नियन्त्रण दुर्गालाल ने महिलाओं को एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी देकर किस प्रकार से इसका बचाव किया जाता है उस पर प्रकाश डाला।ब्लॉक पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता विभाग नीतू सिंह, महिला पर्यवेक्षक गोगादेवी, बीसीआईजीएमपीवाई भावना ने भी कार्यक्रम में जानकारी दी। इस दौरान बैठक में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज जाखड़, रामकंवरी चौधरी, कल्पना,मंजू सेंवर,संमित्रा, श्यामा चौधरी,सरोज गोदारा,सरला खदाव के साथ आशा सहयोगिनी प्रेम जाट,सोनू ,सीमा,गोमि कुड़िया,सेठु गोदारा,किरण गोदारा, मधु देवासी के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुन्नीदेवी गोदारा, सुनीता सैनी,किरना ग्वाला,अनुपमा भँनगा, रेणु सेंवर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।