30.2 C
Jodhpur

4 वर्ष से वांछित अवैध डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार

spot_img

Published:

भोपालगढ़। पुलिस थाना भोपालगढ की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 4 साल से वांछित तस्कर राजुलाल उफ राजेन्द्र पुत्र हंसराज गाडरी निवासी दौतडी खेड़ा पुलिस थाना भदेसर जिला चितौड़गढ को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी संबंधी प्रकरणो में वाछिंत मुल्जिमानो पर सख्त कार्यवाही की जाकर अतिशीघ्र गिरफतारी की जाने के निर्देश पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खान के सुपरविजन में प्रेमकुमार वृताधिकारी भोपालगढ के नेतृत्व में देवकिशन उनिपु थानाधिकारी भोपालगढ मय पुलिस टीम भोपालगढ द्वारा थाना भोपालगढ हल्का क्षेत्र में वर्ष 2019 में 566 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की बरामदगी पुलिस द्वारा की गई थी। जिसमें वाछिंत अवैध डोडा पोस्त का सप्लायर राजुलाल उर्फ राजेन्द्र पुत्र हंसराज गाडरी निवासी दौतडी खेड़ा पुलिस थाना भदेसर जिला चितौड़गढ को जरिये प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम देवकिशन उनिपु थानाधिकारी भोपालगढ, कानिस्टेबल जोगाराम व अशोक की भूमिका रही।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img