– बींजवाड़िया से भोजन प्रसादी, चाय-नाश्ता सामान ले मंडला पहुंचा था 50 युवाओं का दल, देर रात से अगले दिन तक जारी रहा भंडारा
नारद तिंवरी। निकटवर्ती बींजवाड़िया के वैष्णव नवयुवक मंडल के 50 युवाओं की टीम ने रविवार को बाबा के जातरूओं की सेवा का असीम आनंद लिया और इसके लिए वे अपने गांव से ट्रक भरकर भोजन प्रसादी व अन्य सामान लेकर मंडला जा पहुंचे। शनिवार देर रात से लेकर रविवार तक लगातार बाबा रामदेव के पैदल जातरूओं की सेवा करते इन युवाओं के चेहरों पर अंशमात्र भी थकान देखने को नहीं मिली।
वैष्णव नवयुवक मंडल बींजवाड़िया के अध्यक्ष राजुदास वैष्णव ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे बींजवाड़िया से एक बड़े ट्रक (909) में भोजन प्रसादी, चाय, नाश्ते का सामान, मेडिकल किट सहित तमाम संसाधन भरकर 50 युवाओं का जत्था रामदेवरा रूट पर स्थित मंडला गांव पहुंचे। रात को ही तमाम व्यवस्थाएं करके यह टीम पैदल जातरूओं की सेवा में जुट गई, जो रविवार को भी पूरे दिन जारी रही।
ख्यामनाम भजन गायकों की स्वर लहरियों के साथ गूंजे बाबा के जयकारे
वैष्णव नवयुवक मंडल के इस भंडारे में चार चांद लगाने का काम किया ख्यातनाम भजन गायक लेहरूदास वैष्णव व हीरूदास वैष्णव की टीम ने। इन लोक भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर पैदल जातरूओं की थकान तो मिटाई ही, साथ ही साथ उन्हें झूमने को भी मजबूर कर दिया। भजनों की स्वर लहरियों के साथ बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
पूर्ण समर्पण से सेवा में जुटी रही ये टीम
भंडारे की व्यवस्था में वैष्णव नवयुवक मंडल के संरक्षक मूलदास वैष्णव, गोपालदास वैष्णव, माणकदास वैष्णव के मार्गदर्शन में वैष्णव नवयुवक मंडल के सदस्य सत्यनारायण, सालगदास, मिश्रीदास, जितेन्द्र दास, युधिष्ठिर, घनश्यामदास, पुरखदास, अशोकदास, दिनेशदास, शेरदास, श्यामसुंदर, इन्द्रदास, डुंगरदास, गोविन्ददास, जयरामदास, राधेश्याम, सीताराम, सुखदास, मदनदास, सत्यनारायण ,प्रहलाद, लेहरूदास, रामदयाल, लिखमदास, मुकेश, चेनदास, हरिदास, महेंद्र दास , दीपक, गोपालदास, राधाकिशन , अशोक वैष्णव, हिरूदास, राजेन्द्र, गौतम, प्रवीण , श्रवण वैष्णव, विष्णु, देवेन्द्र,हरिश, भरत ,नवीन , सुभाष वैष्णव, विष्णु वैष्णव, रामकिशोर व अन्य बन्धुओं ने पूर्ण समर्पण व जोश के साथ जातरूओं की सेवा का आनन्द लिया।








