नारद भोपालगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत स्मार्ट फोन का वितरण पाली के पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के मुख्य अतिथि,प्रधान शांति जाखड़ के अध्यक्षता एवम उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया।प्रेमसुख चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति परिसर में राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ पाली के पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, प्रधान शांति जाखड़ एवम उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ की मौजूदगी में किया गया।
विकास अधिकारी राम किशोर चौधरी ने बताया कि भोपालगढ़ ब्लॉक के पात्र लाभार्थी को स्मार्ट फोन दिया जायेगा।स्मार्ट फोन लेने के लिए पात्र लाभार्थी को जन आधार कार्ड,आधार कार्ड, पेन कार्ड,दो फोटो ,जन आधार में जुड़े मोबाइल नंबर,स्मार्ट फोन के लिए जिस योजना में चयन हुआ उसके फोटो कॉपी(पेंशनर में चयन हुआ तो पी पी ओ की कॉपी,स्कूल या कॉलेज की योजना में हुआ तो आई डी,शहरी या ग्रामीण रोजगार में हुआ तो जॉब कार्ड की कॉपी साथ में होना आवश्यक है ।इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी विसना राम ,राम निवास पांगा,रामपाल भाटी,स्वरूप राम धोरु ,हरी राम गोदारा,बाबू विश्नोई धोरू,मनोहर परिहार सहित कई मौजूद थे।

