नारद भोपालगढ़। शांति एवं अहिंसा विभाग के निर्देशानुसार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इनमें भोपालगढ़ नगर पालिका के पूर्व कार्यक्रम में बदलाव किया है।शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला समन्वयक शिवकरण सैनी ने बताया कि भोपालगढ़ नगर पालिका महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के साक्षात्कार 16 सितंबर का कार्यक्रम 18 सितंबर को होगा।उपखंड अधिकारी नानगा राम चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भोपालगढ़ नगर पालिका के साक्षात्कार 16 सितंबर को प्रातः 9.30 बजे से छः बजे तक होने थे लेकिन उनमें बदलाव करके नगरपालिका भोपालगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 सितंबर को लिए जाएंगे।18 सितंबर को प्रातः 9.30 से 1.30 तक वार्ड संख्या एक से 14 एवम दोपहर 2 बजे से छः बजे तक वार्ड संख्या 15 से 25 तक के साक्षात्कार लिए जाएंगे।महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक ज्ञानचंद मुणोत एवं सहसंयोजक हेम सिंह सोलंकी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियो अपनी संबंधित वार्ड के लिए निर्धारित समय को आवेदन फार्म की फोटोकॉपी ,सभी मूल दस्तावेजों की फोटोकॉपी प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी के दो प्रमाण पत्र एवं मूल दस्तावेज के साथ भोपालगढ़ के नाड़सर रोड रातियों की ढाणी कबीर आश्रम के पास स्थित महात्मा गांधी सेवा सदन राजीव गांधी युवा क्लब में समय से आधे घंटा पूर्व उपस्थित होवे।

