– मंडी के निकट शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई वारदात
– करीब एक घंटे बाद बदमाशों की गाड़ी लावारिस हालत में शिकारगढ़ क्षेत्र में मिली
नारद जोधपुर। शहर में बेखौफ बदमाशों का तांडव एक बार फिर नजर आया है। इस बाद बदमाशों का शिकार बने हैं शहर की मंडोर कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी। जिन पर धारदार हथियारों से हमला कर बदमाश 7 लाख रुपए लूटकर ले भागे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महामंदिर के निकटवर्ती शक्तिनगर गली नंबर 4 में रहने वाले कारोबारी प्रेम बिड़ला का मंडोर मंडी में काली मिर्च का व्यापार है। शुक्रवार देर शाम को वे अपने घर के लिए रवाना हुए, तो तभी उनके नजदीक से आई एक बिना नंबरी बोलेरो में सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। अचानक गाड़ी के आड़े आने पर व्यापारी हड़बड़ाए, तब तक गाड़ी से नीचे उतरे बदमाशों ने तलवार से उनके हाथ पर हमला किया और 7 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग छीन लिया। चंद सैकिंड में ही वे वापस बोलेरो में सवार होकर वहां से फरार हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। घायल कारोबारी को महामंदिर स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया है।
उधर, वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई गई है। उधर, वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई गई है। रात करीब 9 बजे के बाद पुलिस को शिकारगढ़ के निकट क्षेत्र इंडाना होटल के आसपास पुलिस को बदमाशों की गाड़ी लावारिश हालत में मिली। जबकि, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। देर रात तक पुलिस इनकी तलाश में जुटी रही।

