नारद भोपालगढ़। उदयपुर में आयोजित 67वीं राज्य-स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जोधपुर ग्रामीण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया। शारीरिक शिक्षक रामकिशोर सारण व माणकमल धेडू ने बताया कि उदयपुर में आयोजितक मुक्केबाज प्रतियोगिता में थार स्कूल ओसिया की छात्रा सुमन चौधरी व लीला चौधरी ने गोल्ड मेडल, राजकीय विद्यालय झालामंड की छात्रा आकांक्षा ने सिल्वर मेडल, व सूर्या शिक्षण संस्थान भोपालगढ़ की छात्रा वसुंधरा गोदारा व प्रियंका जोशी सहित पांच छात्रों ने कांस्य पदक सहित कुल 17 छात्र-छात्राओं ने पदक जीतकर जोधपुर ग्रामीण जिले व विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया। कुल 17 अंक के साथ 19 वर्ष छात्रा में जोधपुर ग्रामीण टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। सभी विजेता छात्राएं आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर संरक्षक भारमल सिरोही, प्रधानाचार्य रामप्रकाश नारधनिया, दलाधिपति रामेश्वर सांगवा, शिक्षक रामकिशोर गोदारा, शारीरिक शिक्षक विनोद, शिक्षक श्रवणराम जाखड़, शिक्षक रामकिशोर खुडखुडिया, प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा, शिक्षक रामविलास गोदारा, शिक्षक श्रवणराम भाटी सहित सभी ने बधाई दी।

