– जोधपुर पूर्व नरेश गजसिंह व महारानी हेमलता राजे के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन
नारद ओसियां। ओसियां में राजपूत समाज की बालिकाओं के लिए राजदादीसा बदन कंवर के नाम छात्रावास निर्माण का भूमि पूजन जोधपुर के पूर्व नरेश महाराजा गजसिंह और महारानी हेमलता राजे के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान बालिका छात्रावास के लिए चार बीघा जमीन देने वाले शम्भुसिंह खेतासर द्वारा नव निर्मित मुख्य पोल का भी मुख्य अतिथि ने फीता काट कर लोकार्पण किया। क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व नरेश गजसिंह ने कहा की क्षत्रिय समाज 36 कौम को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो राजनैतिक सफलता भी जरूरी मिलेगी। उन्होंने राजदादीसा बदन कंवर द्वारा शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मारवाड़ की जनता ने जोधपुर राज परिवार को जो प्यार दिया उसे दिल में संजोकर रखा है। उन्होंने कहा महिलाओं को भी राजनीति में आगे आना चाहिए। पूर्व महारानी हेमलता राजे ने कहा मारवाड़ में नारी शक्ति को राजदादीसा ने उनकी शक्ति प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भामाशाह शंभू सिंह खेतसार ने कहा कि समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है। वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन की जरूरत है। यह समय अपन सब को अपनी योग्यता साबित करने का समय है। क्षत्रिय समाज को 36 कौम को साथ लेकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर आगे बढ़ना होगा। पिछले कुछ वर्षों से समाज में राजनैतिक रूप से रिक्तता आई है जिसके चलते हम राजनीतिक दृष्टि से पिछड़े हैं। हम सब को 36 कौम को साथ लेकर राजनीति में भी आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भामाशाह महेंद्र सिंह भाटी उम्मेदनगर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भेड़, केवी सिंह चांदरख, त्रिभुवन सिंह भाटी, संस्थान अध्यक्ष गोपाल सिंह भलासरिया ने भी संबोधित किया। समाज के युवाओं ने योगेंद्र सिंह तंवर, महेंद्र सिंह अणवाणा, भरत सिंह भाटी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व जोधपुर के पूर्व नरेश एवं पूर्व महारानी को आयोजन समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया।
समारोह में ये रहे मौजूद
समारोह में पूर्व सांसद नारायण सिंह माणकलाव, वरिष्ठ नेता मृगेंद्र सिंह भाटी, ओसियां प्रधान बदन कंवर, डॉ केआर डऊकिया, सरपंच संतोष कंवर भाटी, नारायण सिंह तंवर, सरपंच वीरेंद्र सिंह तंवर, पंसस ओम सिंह भाटी, ओम प्रकाश तापू, लक्ष्मण सिंह भाटी, मोहन सिंह मालूंगा, उम्मेद सिंह डाबड़ी, जालम सिंह चौहान, जसवंत सिंह नादिया, हरिनारायण सिंह राठौड़, मोहन सिंह भेड़ सहित कई गणमान्य लोगों के अलावा क्षेत्र के गांव गांव व ढाणी ढाणी से हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अंत में महाराजा गजसिंह शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह भलासरिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन मदनसिंह राजमथाई और शक्तिसिंह ओसियां ने किया।







#Osian #RajputSamaj #Pre_Election #Kshatriya engaged in foundation stone laying of girls hostel, showed political solidarity with Osian before elections