36.1 C
Jodhpur

आस्था का केंद्र कुम्भारा धुणा, यहां श्रद्धालु शीश झुका करते हैं वंदन

spot_img

Published:

भोपालगढ़। क्षेत्र के कुम्भारा गांव स्थित जुगतिनाथ महाराज धुने पर नियमित रूप से हर रोज बड़ी संख्या में जोधपुर व नागौर जिले के श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए आने पर यह श्रद्धा के रूप में केंद्र का बिंदु बन गया है। महंत बुधनाथ महाराज व उत्तराधिकारी पवन नाथ महाराज का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लेकर धुने की परिक्रमा करते हुए देश व प्रदेश में सुख शांति की कामना की। साधक रामस्वरूप गोदारा ने बताया कि क्षेत्र के आसपास के गांवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुगतिनाथ महाराज धुने पर दर्शन करने के लिए आते हैं। इस दौरान महंत बुधनाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को हमेशा स्वच्छ मन से देश के प्रति सेवा करनी चाहिए। जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवान के नाम का सुमिरन करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। वर्तमान युग में गौ माता की सेवा करने के साथ ही अपने माता-पिता की सेवा करने वाले को सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होता है। उत्तराधिकारी पवन नाथ महाराज ने कहा कि व्यक्ति को अपनी आमदनी का 10% सहयोग धार्मिक कार्य में लगाना चाहिए, जिससे उसकी पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी दिलीप चौधरी,राम प्रकाश मातवा , प्रदीप शर्मा,रामस्वरूप गोदारा, फतेहराम गोलियां सहित कई जने मौजूद थे ।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img