नारद भोपालगढ़। कृषि-उद्यान अधिकारीयों ने किसानों के खेतों जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।सेवकी कलां में कृषि क्षेत्र का निरीक्षण करते किसानों को विभाग की विभिन्न लाभान्वित योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने कहा की बागवानी खेतीं के लिए अनार,नीबूं,बेर व नवाचार खेती में खजूर की खेतीं में उद्यानिकी लाभान्वित योजनाऐं है।खेत की मिट्टी एवं सिचांईजल की जाचं रीपार्ट के आधार पर नवीन बगीचा स्थापित किया जा सकता है।इन योजना का लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।बागवानी में बूंद बूंद सिचांई संयत्र को स्थापित करने से उपलब्ध खेती सिचांई जल का कुशलतम उपयोग किया जा सकता है।बूंद बूंद सिचांई संयत्र पर भी अलग से अनुदान देय है।इच्छुक किसान बागवानी खेतीं में लाभान्वित के लिए आवेदन कर सकते है।विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया,राजकिसान सुविधा एप एवं कृषि की उन्नत तकनीकी पर चर्चा की।इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक अकबर बोरून्दिया,किसान निम्बाराम देवासी सहित उपस्थित थे।

