भोपालगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री राजे के जन्म दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजपा युवा नेता एवम कॉपरेटिव अध्यक्ष किशोर डूडी छापला ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस पर किसान नेता एवम पूर्व राज्य सभा सांसद रामनारायण डूडी एवम पूर्व विधायक कमसा मेघवाल के सानिध्य में गायों को पांच क्विंटल गुड एवम हरा चारा खिलाया एवम लंबी उम्र की कामना की।इस दौरान कॉपरेटिव अध्यक्ष एवम भाजपा युवा नेता किशोर डूडी, राम नारायण सेन, भोमाराम देवासी, रामनारायण डूडी, ओम प्रकाश डूडी ,गोकुल मुंडेल,लिखमाराम चौधरी, रामप्रसाद जाट, जोगेंद्र नाहेलिया ,रामेश्वर प्रजापत ,महेंद्र गोलियां, निंबाराम ,हुकमाराम, भलाराम फौजी, सुनील रलिया, रामलाल सहित कई मौजूद थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]