नारद मथानिया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से भारत को नव प्रवर्तनशील व सृजनात्मक समाज बनाने के उपलक्ष्य से एक इनोवेशन यात्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत मथानिया जोधपुर के मथानिया कस्बे में मदनलाल देवड़ा के फार्म पर एक प्रदर्शनी तथा बैठक का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 8-10 गांव-कस्बों के 150 प्रगतिशील किसानों, महिलाओं ने भाग लिया। गांधीनगर गुजरात से रा.न.प्र. – भारत की टीम डॉ. सत्या सिंह, डॉ. धीमन्त, एवं प्रिया धमसानिया के द्वारा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के विभिन्न कार्यों एवं नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अधिक सरलता हेतु विविध नवाचरों का पोस्टर एवं प्रतिकृतिओं द्वारा निरूपण (डेमोन्स्ट्रेसन) भी किया गया।



किसानों को अपने नवप्रवर्तन आधारित दृष्टिकोण से समस्याओं के समाधान ढूंढ कर उन्हे NIF-India के माध्यम से लोगो तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया गया। डिप्टी डायरेक्टर कृषि श्री मरुधर वशिष्ठ के द्वारा भी नवप्रवर्तनों की मानव एवं भारत के विकास मे भूमिका पर चर्चा कर कार्यक्रम को सराहा गया. इनोवेशन यात्रा कल 9 अगस्त 2023 को नागौर जिले के परबतसर पहुचेगी।