ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना पहला लक्ष्य :-छाबा
भोपालगढ़। विधानसभा भोपालगढ़ के हर बूथ का विजय संकल्प लिए बूथ, शक्तिकेंद्र और मंडल पदाधिकारियों की बैठक देवरी धाम परिसर में जोधपुर संभाग प्रभारी जगबीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, बूथ संकल्प अभियान जिला संयोजक सोहन चौधरी, विधानसभा प्रभारी दयाराम सेल ,सह संयोजक रमेश बिश्नोई, पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल,विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश चोटिया, सहसंयोजक रामलाल मेघवाल की मौजूदगी में आयोजित हुई।
बैठक में कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने और भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष हुक्मसिंह , बाबुलाल सांखला, पदमाराम बांता , महिपाल राजपुरोहित,रिटायर्ड तहसीलदार छोटूराम, बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रभारी जगवीर छाबा ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत अधिकतम भाजपा कार्यकर्ता को सदस्य बनाने पर जोर दिया।

