भोपालगढ़। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निकली जाने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय महादेव टेंट हाउस में आयोजित हुई।भाजपा भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने बताया की 21 सितंबर को भोपालगढ़ विधानसभा मुख्यालय पर होने वाली परिवर्तन यात्रा रैली को सफल बनाने के लिए कार्य योजना व कार्य विभाजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई के अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय में रखी गई ।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया की यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार प्रसार व्यवस्था में लगे। 4 सितंबर को यात्रा आरंभ के मौके पर भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता रामदेवरा पहुंचकर भव्य आयोजन के साक्षी बने। बैठक में परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक डॉ सोहन चौधरी ,जिला सहसंयोजक कालूसिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण बिश्नोई,विधान सभा संयोजक ओम प्रकाश चोटिया, सह संयोजक अर्जुन सिंह शक्तावत,ऐसी मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण सुरेंद्र डांगी, ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल मेघवाल, बनाड़ मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित, हुकमसिंह घोड़ावट, एडवोकेट बाबूलाल विश्नोई, पदमाराम बांता, रामदीन ग्वाला, देवी सिंह दईकड़ा, कुंभाराम जाखड़, नाहर सिंह, हेमंत शर्मा सहित उपस्थित रहे।

