भोपालगढ़। स्वीप प्रोग्राम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर भोपालगढ़ में परसाराम मदेरणा राजकीय महाविद्यालय व राजकीय कन्या महाविद्यालय के तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्रांड एंबेसडर मोतीलाल प्रजापत सुमन खोखर ने बताया कि दोनों महाविद्यालय के तत्वाधान में 30 से 40 छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर अपने हाथों पर मेहंदी से स्लोगन लिखकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एम्बेसडर पूजा देवासी ,राम भजनी फ़िरोदा, सचिन प्रजापत ने यूथ वोटर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की प्रोग्राम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य विकास मोदी हेमराज गर्ग किशोर जोरम आदि मौजूद थे।

