– आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन आयोजित
भोपालगढ़। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित नाड़सर रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भोपालगढ़ में आयोजित मातृ सम्मेलन के अवसर पर विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सह संस्कार केंद्र प्रमुख किसनाराम ने कहा कि बालक को संस्कार मां ही देती है, मां जैसा चाहे वैसा बालक का निर्माण करने में सक्षम है। मां की कोख से ही श्रेष्ठ संत , महापुरुष, विद्वान, वैज्ञानिक आदि पैदा होते हैं। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कारों का होना अति आवश्यक है। पुस्तकीय ज्ञान के साथ जीवन जीने का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने की आवश्यकता है। संस्कारवान संतान ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण करने में सक्षम है। बेटा बेटी में भेद नहीं करना। बेटी नहीं होगी तो बेटा कहां से लाओगे। रामस्नेही संप्रदाय भादवो की ढाणी रामद्वारे के संत गोविंद गोपाल ने कहा कि अपनी संतानों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। संस्कारवान शिक्षा के लिए विद्या भारती जैसे संस्थानों में प्रवेश दिलाना। प्रधानाचार्य भंवरलाल व सत्यनारायण वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय करवाया।आचार्य गण एवं सैकड़ों माताएं बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन आचार्य दिनेश देवड़ा ने किया।

