37.3 C
Jodhpur

रोडवेज बस में पुलिस की आंखों में मिर्च डाल बदमाश को गोलियों से भूना

spot_img

Published:

भरतपुर. जयपुर-आगरा हाइवे पर अमोली टोल प्लाजा पर बुधवार को हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना की गोलियों से भून मार दिया। पुलिस कुलदीप को रोडवेज बस में अजमेर से भरतपुर पेशी पर ले जा रही थी। टोल प्लाजा पर कुछ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल कुलदीप पर गोलियां बरसा दी। उसकी वहीं पर मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी विजयपाल घायल हो गया।

पुलिस आज सुबह भरतपुर के कृपाल हत्याकांड के आरोपी कुलदीप जघीना व विजयपाल को अजमेर जेल से रोडवेज बस में पेशी पर ले जा रही थी। अमोली टोल प्लाजा पर दो युवक बस में चढ़े। उन्होंने कुलदीप व विजयपाल को ले जाने वाले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फैंका। पुलिसकर्मी कुछ संभलते उससे पहले दोनों ने कुलदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। दोनों ने करीब डेढ़ दर्जन फायर किए। विजयपाल भी गंभीर घायल हो गया। बस में सवार दो अन्य यात्रियों के भी गोली लगी है।
जमीन के विवाद को लेकर गत वर्ष सितम्बर में कुलदीप ने भरतपुर में भाजपा के स्थानीय नेता कृपाल जघीना की हत्या कर दी थी। इस मामले में तब से कुलदीप व विजयपाल जेल में ही थे। इस केस की पेशी पर आज पुलिस कुलदीप को लेकर भरतपुर जा रहे थे। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कराई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img