35.3 C
Jodhpur

ओसियां पहुँची राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की 30 सदस्यीय टीम

spot_img

Published:

जिला परिषद करौली से टीम ने खिंदाकोर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यो का किया अवलोकन

नारद ओसियां। राजस्थान सरकार की ओर से बनाई जिला परिषद करौली के 30 सदस्यों की टीम में शामिल जनप्रतिनिधि व सहायक अभियंता ने ओसियां पहुंच कर सभी कार्यों का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत करौली से आई टीम ने शनिवार को ओसिया पंचायत समिति के खिंदकोर ग्राम पंचायत में सर्वश्रेष्ठ विकास कार्य का निरीक्षण किया। जिस में महानरेगा योजना के तहत निर्मित खाद्यान्न अनाज भंडार, वृक्षारोपण, चारागाह नर्सरि के हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत खिंदाकोर में हुए विकास कार्यो की सराहना की। जिसमें पंचायत समिति ओसियां की सर्वश्रेष्ठ विकास कार्यों में खिंदकोर को बताया। टीम ने 21 पौधो का रोपण भी किया। टीम का ग्राम पंचायत के सरपंच मोहन राम सोऊ, कनिष्ठ सहायक दिनेश विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी नारायण गोदारा ने टीम के सदस्यों को विश्व विख्यात सच्चियाय माता की स्मृति चिन्ह प्रतिमा व साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विकास अधिकारी हापुराम चौधरी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक जगदीश राम चौधरी, संदीप चौधरी, कनिष्ठ लिपिक चंचल कुमार राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सोऊ, पंचायत समिति सदस्य ओम सिंह भाटी, उपसरपंच आशु लाल पुरोहित, नरेगा कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर राजेंद्र राव पड़ासला, पर्वत सिंह, कैलाश सैनी, ओमाराम भाखर सहित कई लोग मौजूद रहे।

    [bsa_pro_ad_space id=2]
    spot_img
    spot_img

    सम्बंधित समाचार

    Ad

    spot_img

    ताजा समाचार

    spot_img