नारद भोपालगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र के नाड़सर गांव में बैंक ऑफ इंडिया की ग्रामीण शाखा का शुभारंभ गुरुवार 28 सितंबर प्रातः 10 बजे समारोहपूर्वक किया जाएगा। जिसके बाद नाड़सर व आसपास के गांव-ढाणियों के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।शाखा प्रबंधक सीताराम सोलंकी ने बताया कि भोपालगढ़ क्षेत्र के नाड़सर गांव एवं आसपास के इलाकों के लोगों द्वारा पिछले लंबे समय से बैंक शाखा स्थापित किए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में यहां के लोगों को अपने ग्राम स्तर पर ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की शाखा स्थापित की जा रही है। नाडसर सरपंच रामभरोषी रामप्रकाश जलवानियां ने बताया केंद्रीय बैंक का शुभारंभ गुरुवार प्रातः 10 बजे होने वाले समारोह में राष्ट्रीय बैंकिंग समूह नई दिल्ली के महाप्रबंधक प्रशांत थपलियाल के हाथों किया जाएगा। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी एवं उप आंचलिक प्रबंधक रविंद्र कुमार केवलिया समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नाड़सर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।

