27.7 C
Jodhpur

गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर “सफल” का हुआ समापन

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भादवा की ढाणी भोपालगढ़ में चल रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सफल का समापन समारोह आयोजित किया गया।शिविर प्रभारी व ब्लॉक के संदर्भ व्यक्ति भागीरथ कड़वासरा ने बताया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता लक्ष्यों को प्राप्त के लिए शिक्षकों दक्षता हेतु अयोजित प्रक्षिक्षण समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक भोपालगढ़ प्रेम कुमार ने शिक्षकों को कर्तव्य पथ पर प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षण कौशलो से निष्ठा पूर्वक दायित्त्व निर्वाह करने का आह्वान किया।इस मौके पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मनहोर लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अल्पुराम टाक, आरपी भागीरथ कड़वासरा आदि अधिकारियों ने राज्य सरकार के योजनाओं जानकारी देते हुए शिक्षकों अपने क्षेत्र शाला दर्पण पोर्टल के रैंकिंग जानकारी प्रदान की। साथ ही व्यवस्थापक हुकम सिंह सोलंकी, ऊषा जाखड़, दक्ष प्रशिक्षक रामचंद्र सारण, रूपाराम शर्मा, प्रेमाराम सोलंकी, रामनिवास भाटी, मूलाराम शर्मा तथा रामकिशोर देवड़ा ने ब्लॉक के 128 शिक्षको को छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित किया ताकि नई शिक्षा नीति योजना के अनुरूप कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों में संख्या ज्ञान व बुनियादी साक्षरता लक्ष्य को सफलता पूर्वक प्राप्त किया जा सके।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img