नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के अरटीया कल्ला में एक शाम धूलाराम भोमिया के नाम भजन संध्या एवम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। धोकल राम फंगालने बताया कि अरटीया कल्ला में धुलाराम भोमिया के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ।जिसमे भजन गायक कलाकार दिनेश माली एवम पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मां आशापुरा, भोमिया एवम तेजाजी के भजनों पर नृत्य कलाकार प्रदीप खीचड़ एवम मोनू चौधरी ने शानदार नृत्य किया।उसके बाद रामूराम भोमिया के पुजारी मोहनराम धेडू के सानिध्य में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान लिखमाराम, बचना राम, खींया राम, घेवर राम, धोकलराम, पूनाराम, भागीरथ, श्याम लाल, रामनिवास फंगाल, माधाराम, राम रख, बक्सा राम धेड़ू, प्रेमा राम डूडी सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

