नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के बागोरिया ग्राम पंचायत में बुरच्छा गांव में एक शाम रामूराम भोमिया के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ।पुजारी मोहनराम धेडू ने बताया बुरच्छा गांव में रामूराम भोमिया के स्थान पर श्रद्धालू पप्पा राम विश्नोई ने अपने पुत्र का सरकारी नौकरी में चयन होने पर प्रसादी का आयोजन कर भजन संध्या करवाने की बोलवा की। धाम पर भोमिया रामूराम जी ने पहले ही बार सरकारी नौकरी में चयन होने का वचन दिया।हाल ही में फर्स्ट ग्रेड अध्यापक की सूची में प्रथम प्रयास में ही भजन लाल का चयन हुआ। इस खुशी में भजन संध्या एवम प्रसादी का आयोजन करवाया। भजन संध्या में गायक कलाकार मनोहर दास एवम मेहरूदीन तिलवासनी ने देर रात तक भजनों का समा बांधा।एक बार आवोनी मां बागोरिया की मां, अरे भोमिया जन्मिया, रूण जून बाजे घूघरा एवम तेजाजी के भजनों पर नृत्य कलाकार मोनू उस्तरा ने अपनी कला से श्रदालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में पप्पू राम विश्नोई,भजन लाल विश्नोई,देवाराम विश्नोई,किशन ,अर्जुन सिंह शक्तावत,दुर्गा राम ,कैलाश, धोकालराम जाखड़, सोना राम, ओमाराम, ऊंकारराम माली, प्रकाश गुजर, डाला राम, पपूराम गुजर, जितेंद्र सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

