32.4 C
Jodhpur

एएनएम आशा कार्यकर्ता साथिन का समन्वय प्रशिक्षण आयोजित

spot_img

Published:

नारद ओसियां। ओसियां महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और पंचायत समिति ओसियां के संयुक्त तत्वाधान में साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व एएनएम का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार ओसियां में आयोजित किया गया। संरक्षण अधिकारी योगेंद्र देथा के पर्यवेक्षण में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में विकास अधिकारी हापुराम चौधरी ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को सशक्त नारी थीम पर संबोधित कर मार्गदर्शन किया। देथा ने बताया कि तीनों विभागो को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को करने के उद्देश्य और सरकारी योजनाओं के संदर्भ में आमुखीकरण के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

ओसियां ब्लॉक के सुपरवाइजर महिला अधिकारिता हरकू भाकर ने उड़ान योजना की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी रावत कड़वासरा ने संबोधित कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ फील्ड में आपसी सहयोग से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। महिला पर्यवेक्षक विमला चौधरी ने अम्मा कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों की देखरेख के बारे में, पीसीपीएनडीटी कानून व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बीपीओ लोकेश श्रीमाली ने एनीमिया मुक्त राजस्थान, माहवारी स्वच्छता व मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में लगभग 300 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img