नारद भोपालगढ़। ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मंगलवार को भोपालगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। महिपाल जाखड़ ने बताया कि विधायक मदेरणा भोपालगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों एवम शोकसभा में भाग लिया। इस दौरान विधायक दिव्या मदेरणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदीन डूडी के निधन पर उनके शोक सभा में पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। तत्पश्चात वे गरासनी पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़ के पिता हनुमानराम जाखड़ के निधन पर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंची। इस दौरान गारसानी सरपंच रामदयाल जाखड़, भागीरथ राम, जीवन राम चोटिया, रामप्रसाद पारासरिया, शिवकरण भडीयार, रामनारायण, नंदकिशोर सेन, सोहन राम जाखड़ सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

