35.3 C
Jodhpur

रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल प्याऊ भेंट, गर्मी में यात्रियों को मिलेगा शीतल पेयजल

spot_img

Published:

नारद ओसियां। नर सेवा नारायण सेवा के तहत भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था हेतु भारत विकास परिषद के एक महत्वपूर्ण प्रकल्प में स्व. राजेंद्र राठी सुपुत्र स्व. रामाकिशन राठी की स्मृति मे उनके परिवार की ओर से दो मोबाइल प्याऊ 200 लीटर की क्षमता वाली जनसेवार्थ समर्पित की गई। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर रामदेवरा मेला को देखते हुए और यात्री भार को देखते हुए शीतल जल के लिए वहां लगाई गई।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर राठी परिवार का अभिनंदन भारत विकास परिषद की ओर से संरक्षक भगवानदास राठी, उपाध्यक्ष मोतीलाल सुथार, एडवोकेट रूपेश ओझा, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, मोतीलाल सोनी, रेलवे स्टेशन मास्टर विक्रमसिंह राजपुरोहित, मनोहरलाल, नारायणराम, मोहनसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह मकाना, रामेश्वर सुथार, मांगीलाल विश्नोई, नंदकिशोर सोनी, हँसमुख सोनी, दिनेश तंवर, बालकिशन सोनी, बद्रीनारायण गिलड़ा, कालूराम सुथार, एडवोकेट जयकिशन ओझा, विनोद दैया, सुनील ओझा, अशोक सोनी, जयदेव सोनी द्वारा किया गया। वही राठी परिवार से भी मुरली सोनी, अशोक राठी, नंदकिशोर सोनी, कमल सोमानी, श्याम गिलड़ा, अमृत टावरी, भागीरथ, जसराज, गर्वित राठी, इंदिरा राठी, ट्विंकल, दीक्षा, स्नेहा, विमला सोनी, बेबी सोनी, शीतल राठी, रमकू देवी टावरी मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img