32.4 C
Jodhpur

शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, भोलेनाथ का किया दूल्हे सा श्रृंगार

spot_img

Published:

सावन के तीसरे सोनवार को दिनभर शिव मंदिरो में उमड़े भक्त, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

नारद ओसियां। सावन मास के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भोलेनाथ की विशेष पूजा आराधना हुई। सोमवार पर शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारो के साथ जलाभिषेक व विशेष पूजा आरती हुई। ओसियां के माहेश्वरी बगेची स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक के बाद दूल्हे की तरह विशेष श्रृंगार किया गया। भोलेनाथ को धोती साफे के साथ मोड़ तुरा किलंगी लगाकर दूल्हे की तरह तैयार किया गया। उसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ।

पूरे सावन मास के दौरान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक का अनुष्ठान किया जा रहा है। सावन के तीसरे सोमवार को  शिव भक्तों ने पंचामृत से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र व देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान दौरान भगवानदास राठी, जयकिशन सोनी, राधेश्याम सोनी, दिलीप सोनी, रामकिशोर सोनी, नथमल सोनी, अरुण लोहिया, सूरज सोनी, रामविलास सोनी, मनीष कालानी, सुशील सोनी, मनकू सुथार, मनीष सोनी, रोहित सोनी, उमेश रामावत, पुजारी ठाकुर, पंडिर श्याम गुरु, पीयूष महाराज सहित शिव भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img