37.3 C
Jodhpur

पत्नी व बेटे ने ही दोस्त के साथ मिलकर की थी शैतानराम की हत्या

spot_img

Published:

– ओसियां के एकलखोरी-समराथल नगर के शिव नगर इलाके की घटना

नारद ओसियां/जोधपुर। ग्रामीण क्षेत्र के ओसियां थानांतर्गत एकलखोरी के निकटवर्ती समराथल नगर में शिव नगर निवासी शैतानराम विश्नोई की हत्या उसी की पत्नी, बेटे व उसके दोस्त ने मिलकर की थी। गुरुवार सुबह वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी (जोधपुर रूरल) धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह ओसियां पुलिस को सूचना मिली थी कि एकलखोरी के निकट क्षेत्र में शैतानराम विश्नोई नामक व्यक्ति की हत्या हो गई है। इस पर ओसियां थानाधिकारी की टीम और उप अधीक्षक मदनलाल रायल भी मौके पर पहुंचे। मृतक शैतानराम पुत्र मगनाराम का शव उसके ससुराल से तकरीबन 500 मीटर दूरी पर मिला था। उसके सिर के पीछे, हाथों व पैरों में चोट के निशान मिले। इससे प्रथमदृष्टया हत्या किए जाने के संकेत मिले। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि पिछले तीन-चार साल से शैतानराम की उसकी पत्नी इमरतीदेवी से अनबन चल रही है। वहीं, पिता पुत्र के संबंध भी कुछ अच्छे नहीं होने की जानकारी सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने मृतक के बेटे मनीष विश्नोई (21) को दस्तयाब कर पूछताछ की, तो उसने अपनी मां इमरती देवी और दोस्त कैलाश विश्नोई पुत्र पुनाराम के साथ मिलकर पिता की हत्या करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने इमरतीदेवी पत्नी शैतानराम विश्नोई, मनीष विश्नोई पुत्र शैतानराम और कैलाश विश्नोई पुत्र पुनाराम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पति-पत्नी के बीच किसी और की भूमिका को लेकर भी जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अनबन की चर्चा ग्रामीणों से भी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके बीच किसी अन्य की भूमिका हो सकती है। इन दोनों के बीच मनमुटाव की वजह किसी तीसरे शख्स की वजह से है या नहीं, इस बारे में छानबीन की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें… ओसियां के एकलखोरी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img