35.3 C
Jodhpur

ओसियां में 65 फिट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

spot_img

Published:

– राजस्थान में दूसरी बड़ी शिव प्रतिमा का दावा, शिव प्रतिमा के साथ हर कोई सेल्फी लेते आ रहे नजर

नारद ओसियां। ओसियां में घाटीनाथ आश्रम में बनी भगवान शिव की 65 फिट ऊंची प्रतिमा आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन करने को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने इस अनूठी प्रतिमा की फोटो अपने मोबाइल के केमरे में कैद की। महादेव की विशाल प्रतिमा के साथ हर कोई अपनी सेल्फी लेता नजर आया।

श्रावण मास को लेकर कस्बे के बाहर पहाड़ियों पर स्थित घाटी नाथ महादेव मंदिर पर हाल ही में बनी 63 फुट की विशाल शिव प्रतिमा के दर्शनों के लिए कस्बे ही नहीं संपूर्ण उपखंड क्षेत्र सहित राज्य भर से यहां शिवभक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। यही शिवभक्त इस बड़ी शिव प्रतिमा के आगे परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर कामना करते नजर आ रहे है। वही युवा पीडी के बच्चे भी शिव प्रतिमा के साथ सेल्फी फोटो लेते नजर आ रहे हैं।

घाटी नाथ आश्रम के महंत शिवराजनाथ महाराज ने बताया कि यह प्रतिमा पूरे राजस्थान में सबसे बड़ी दूसरी प्रतिमा है। पहली नाथद्वारा में सबसे बड़ी प्रतिमा है। श्रावण मास दो होने के कारण भी यहां पर भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। भक्तों के दर्शनों के लिए उचित व्यवस्था की गई है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img