– राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के निर्देशन में उप शाखा ने जताया विरोध
नारद भोपालगढ़। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के निर्देशन में राजस्थान पटवार संघ जोधपुर के उपाध्यक्ष ताराचंद बैरवा एवम उपशाखा भोपालगढ़ के अध्यक्ष ललित मेहरा के अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास पर हुई वार्ता को क्रियान्वित नही करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया एवम राजस्व टीम द्वारा एक दिन का कार्य बहिष्कार किया।पटवारी सोनाराम ने बताया कि राजस्थान पटवार संघ उपशाखा भोपालगढ़ के पटवारी ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राजस्थान सेवा परिषद के मांग पत्र को क्रियान्वित नही करने के विरोध में एक दिन का कार्य का बहिस्कार किया एवम जब तक आदेश नही होंगे तब तक धरना जारी रहेगा।इस दौरान भू अभिलेख निरीक्षक देवाराम जाखड़ ,विष्णु कांत कौशिक,पटवारी ताराचंद ,ललित मेहरा ,प्रेमाराम,खैराज राम, भारत भादू, विकास मीणा, दीपक शर्मा, दीपिका चौधरी सहित भोपालगढ़ तहसील के पटवारी मौजूद थे।

