नारद भोपालगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा को लेकर भोपालगढ़ नगर पालिका कार्मिकों द्वारा तिरंगा वितरण किया जा रहा है।नगर पालिका कनिष्ठ सहायक दिनेश चोटिया ने बताया कि शहर के हर घर तिरंगा फहराना है । इसलिए कार्मिकों द्वारा आमजन की सुविधा हेतु सस्ते मूल्य 25 रूपये 50 पैसे की दर से तिरंगा घर घर मुहैया करवा रहे है एवम आमजन से अपील कर आजादी अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ में सम्मिलित हो।इस दौरान धर्मेंद्र खोजा,दिनेश चाेटिया कनिष्ठ सहायक, निम्बाराम देवडा, दिलीप देवडा, दिनेश खाेजा, श्याम देवडा,रामविलास भवरिया, महिपाल, डुगरराम चाेधरी, सुमेर मेघवाल माेजुद थे।
#Personnel distributing tricolor in municipality Bhopalgarh under Har Ghar Tiranga Abhiyan

