30.6 C
Jodhpur

नवनियुक्त अध्यक्ष गोदारा के स्वागत में उमड़े भाजपा नेता

spot_img

Published:

नारद पीपाड़ सिटी। प्रदेश एवं जिला संगठन निर्देशानुसार पीपाड देहात के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम निकटवर्ती रिया गांव स्थित बडियार भवन मे आयोजित हुआ। मंडल महामंत्री लक्ष्मण विश्नोई चिरढाणी ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर कार्य करेगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां को अंतिम दिया जाएगा। अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष गणपत गोदारा को बधाई देने के लिए पूर्व विधायक अर्जुन लाल गर्ग, प्रकाश चौहान, केआर मेघवाल, धुरेन्द्र मेघवाल, यशपाल गोधा,भीयाराम सियाग, सरपच रामचंद्र, आईदान राम, बाबुलाल नैण तिलवासनी, शिवराम खोखर, जिला उपाध्यक्ष शिवराम धायल, दयाराम सैल, विरेंद्र गोदारा, रिया संरपच डुगरराम बडियार, महामंत्री नन्दकिशोर गर्ग ने भी स्वागत सभा को संबोधित किया। विधानसभा भाजपा विस्तारक धर्मवीर कीर ने भाजपा संगठन के कार्य पर प्रकाश डाला तथा सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए नसीहत दी। बूथ संरचना को मजबूत करने तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ चलकर सबको साथ लेकर संगठन का कार्य करने तथा भाजपा को चुनाव जिताने तक सक्रिय रहने की बात कही। इस कार्यक्रम में सोहनलाल तिलवासनी, हर्षवर्धन जालीवाडा, नेनाराम सारण , गोपाल वैष्णव, भागीरथ भैणादा, कमल विश्नोई, दिनेश, प्रमोद सरगरा,संरपच रमजान, किशन थिरोदा, प्रकाश चिरढाणी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण विश्नोई चिरढाणी ने द्वारा हुआ।

#Pipar city BJP leaders gathered to welcome the newly appointed President Godara

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img