30.6 C
Jodhpur

भोगिशैल परिक्रमा यात्रा का दूसरे दिवस रिया में विश्राम

spot_img

Published:

नारद पीपाड सिटी। कस्बे से सोमवार से शुरू हुई भोगिशैल परिक्रमा दूसरे दिवस रिया माताजी मंदिर पर विश्राम के लिए रुकी। मंगलवार को डीजे पर भजनों की प्रस्तुतियों के साथ यात्रा जसपाली से रवाना हुई। यात्रा श्रद्धालुओं हेतु आचार्य समाज द्वारा मंदिर परिसर में फ्रूट क्रीम वितरण कार्यक्रम रखा गया। इसके उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में जोधपुर से आई भजन मंडली द्वारा माताजी मंदिर में भजनों की भव्य प्रस्तुतियां दी गई। जसपाली एवं रिया गांव में परिक्रमा आयोजन समिति सदस्यों का भव्य स्वागत हुआ। पूर्व उपप्रधान डूंगराराम बडियार,गौतम जैन,रामु सोनी द्वारा यात्रियों का भव्य स्वागत हुआ। रिया में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं यात्रियों की हेतु पारस जैन,विजय टाक, पुरुषोत्तम गुरु सहित माहेश्वरी समाज द्वारा भी यात्रा का स्वागत रखा गया। इस दौरान संचालक मंडल के राजेश माहेश्वरी,सुखदेव सैनी,मनोहर सोनेल,गजेंद्र राजपुरोहित,श्यामलाल वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ♥

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img