– आबकारी विभाग के अधिकारी का दावा – बिना आबकारी टीम की मौजूदगी के पुलिस को कार्रवाई का अधिकार ही नहीं
– पुलिस का दावा – गोदाम से बिक्री की अनुमति नहीं, अवैध रूप से बेची जा रही थी शराब
भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के अरटीया कला गांव में भोपालगढ़ पुलिस द्वारा आबकारी विभाग द्वारा सरकारी गोदाम पर कार्रवाई कर लगभग 30 पेटी शराब पकड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी के मांगीलाल ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेकेदार को गोदाम के लिए लोकेशन दे रखी थी उसे लोकेशन पर भोपालगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई कर ठेकेदार की शराब की पेटियां जब्त कर पुलिस थाने ले आई जबकि भोपालगढ़ पुलिस यह कार्रवाई नहीं कर सकती। अगर भोपालगढ़ पुलिस को कार्रवाई करनी है तो पहले वाले आबकारी विभाग में सूचना देनी होती है। उसके बाद आपकारी विभाग का कोई अधिकारी साथ रहता है, तभी वे कार्रवाई कर सकते हैं।
वही भोपालगढ़ थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया कि शराब गोदाम में शराब बिक्री हो रही थी इसलिए हम शराब जब्त कर पुलिस थाने ले आए और जप्त कर लिया। शराब ठेकेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम से माल पकड़ने के बाद में पुलिस थाने में जानकारी लेने पहुंचा तो पुलिस ने मेंरी पिकअप गाड़ी पकड़ कर उसका भी चालान बना दिया जबकि मैं तो पुलिस थाने में सारी कार्रवाई की जानकारी लेने आया था।

