– 72 प्रतिशत हुआ मतदान, तीसरी बार भी मेहतर परिवार पर जताया ग्रामीणों ने विश्वास
नारद भोपालगढ़। पंचायत समिति भोपालगढ़ क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत छापला में सरपंच पद के उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।ग्राम पंचायत के 2033 मतों में से 1463 मतदाताओं ने मतदान किया।ग्राम पंचायत छापला में सरपंच पद हेतु तीन उम्मीदवार देवी दीनाराम मेघवाल, पूजा राजूराम मेहतर व लक्ष्मी बद्रीलाल मेघवाल अपना भाग्य आजमा रहे थे।तीनों में से एक बार फिर उसी परिवार की पूजा मेहतर ने विजय हासिल की है।ग्राम पंचायत छपला के मतदाताओं ने तीसरी बार फिर मेहतर परिवार के उम्मीदवार पूजा मेहतर को नौ मतों से सरपंच बनाया।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत रजलानी से अलग होकर पहली बार गठित हुई छापला ग्राम पंचायत में एक ही कार्यकाल में सरपंच पद के लिए तीसरी बार चुनाव संपन्न हुए। ग्राम पंचायत छापला में पहली बार निर्विरोध सीताराम हरिजन व दूसरी बार चुनाव जीतकर बिदामी हरिजन सरपंच बने थे। इन दोनों का ही सरपंच पद पर रहते हुए निधन हो गया था जिसके चलते तीसरी बार चुनाव में इसी परिवार ने जीत हासिल की। ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने एक बार फिर इसी परिवार पर विश्वास जताया।
#Bhopalgarh #Pooja won by 9 votes in the by-election for the post of Chapla Sarpanch

