32.4 C
Jodhpur

विद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त, विद्यार्थी हो रहे परेशान

spot_img

Published:

नारद मतोड़ा। उप तहसील के मतोड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लम्बे समय से शैक्षणिक स्टाफ की कमी के चलते यहा के विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विद्यालय में आस पास के क्षेत्र के विद्यार्थी बड़ी तादाद में अध्ययन के लिए आते हैं। लेकिन अध्यापकों की कमी के चलते उनका भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में वर्तमान में 430 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हालात यह है कि यहां अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास और हिन्दी के व्याख्याता के पद रिक्त चल रहे हैं। पिछले दो-तीन वर्षो से गणित के वरिष्ठ अध्यापक का पद रिक्त हैं। लम्बे समय से लेवल-2 अग्रेजी व सामाजिक एवं लेवल-1 के दो पद तथा यूडीसी एक, एलडीसी एक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक पद खाली चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेवल-1 में एक अध्यापिका ज्यादातर अवकाश पर चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों के रिक्त पदों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्य मुकेश सैनी ने बताया कि विद्यालय में स्टाफ की कमी से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img