नारद भोपालगढ़। 67 वी ब्लॉक स्तरीय 14 वर्ष की कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता भोपालगढ़ कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मुख्य अतिथि प्रधान शांति जाखड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रचलित करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीवनराम मेघवाल व शिक्षक नेता गोरधनराम जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शांति जाखड़ ने कहा कि खेल को खेल के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को खेलना चाहिए। खेल के मैदान में हार- जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। इस बार उपविजेता रहे खिलाड़ी अच्छी मेहनत करते हुए अगली बार विजेता बने। जो खिलाड़ी संघर्ष करता है वह हमेशा विजय बनता है। इस दौरान खो -खो प्रतियोगिता में विजेता गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्तरा व कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवातडा रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता आगामी दिनों में ओसियां के थार स्कूल में होंगे। इस दौरान जयप्रकाश देवड़ा,गणेशराम पचार,डॉक्टर श्रवण राम,गुमान राम बावरी,किशोर जाखड़, हनुमान विश्नोई,बाबूलाल खोजा सहित कई जने मौजूद थे।

