41.1 C
Jodhpur

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियां शुरू

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। आगामी 15 अगस्त की तैयारी में जुटे सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्रा। देश सहित विदेशों में भी आजादी के पर्व को हर भारतीय गर्व और सम्मान के साथ मनाते आ रहे है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास, वर्षों किए गए संघर्ष, उनके बलिदान तथा दृढ़ निश्चय का प्रतीक है, जिसके उपरांत देश को अंग्रेजों की 200 वर्षों के गुलामी की जंजीर से मुक्ति मिली थी। इस दिन को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में उपखण्ड क्षेत्र के विद्यालयों में छोटे छोटे बच्चे देशभक्ति सहित अन्य विभिन्न गीत संगीत पर विगत कुछ दिनों से नृत्य का अभ्यास करते नजर आ रहे है।स्थानीय कस्बों सहित आसपास के गांवों की स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।वहीं दूसरी और ग्रामीण ओलंपिक खेलों के समापन समारोह के बाद अब सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां शुरू होने को है और निजी विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई है ।निजी विद्यालय के छात्र-छात्राएं पीटी परेड समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हैं। उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुड़किया के स्थानीय विद्यालय शहीद भूपेंद्र राउमावि, राबाउमावि व गैरसरकारी विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय व एन. आर सेरडिया स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक बनाने हेतु परेड,व्यायाम,भाषण कविता,देशभक्ति झांकियां व नाटक आदि का अभ्यास करते नजर आ रहे है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img