जोधपुर। जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों का रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली शिलान्यास किया। इस मौके पर जोधपुर JODHPUR रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत INDIA के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसी श्रृंखला मेें करीब 500 करोड़ की लागत से इस स्टेशन का भव्य पुनर्निर्माण होगा।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंन्द्र मोदी MODI के प्रधानमंत्री PRIME MINISTER बनने के बाद से रेलवे के अपग्रेडेशन पर काम प्रारंभ हुआ। रुकी हुई परियोजनाओं, रेलवे का आधुनिकीकरण करना तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाना मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य था। पिछले नौ साल के कालखंड में देश में रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। रेल बजट चौदह गुना बढ़ गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हमेशा जोधपुर को प्राथमिकता दी है।


स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान कायम रहेगी
शेखावत ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान कायम रखी जाएगी। साथ ही 20 करोड़ की लागत से फलौदी, 18 करोड़ की लागत से रामदेवरा को भी अपग्रेड किया जा रहा है। शेखावत ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों की ओर से अभिनदंन कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत की सौगात के बाद जोधपुर के करीब 138 साल पुराने रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सपना अब साकार हो रहा है। इससे जोधपुरवासियों में खुशी की लहर है।
एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन का निर्माण करीब 138 साल पहले हुआ था। अब यह एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य और आधुनिक बनेगा। इसे बहुउद्देशीय और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके पुनर्विकास कार्य के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जोधपुर के नए मॉडल को रखा गया। इसको देखने के लिए आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। मॉडल के साथ हर कोई सेल्फी लेता नजर आया। आरम्भ में
डी आर एम पंकज कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया रेलवे में किए जा रहे विकास कार्यों उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय की छात्राओं ने एक बढ़ कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जोधपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बने। जोधपुर में वर्चुअल कार्यक्रम की संयोजक महापौर वनिता सेठ और सह संयोजक उप महापौर किशन लड्ढा थे। विधायक सूर्यकांता व्यास, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, डी आर एम पंकज कुमार सिंह, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व सांसद जसवंत विश्नोई,जिला महामंत्री करणीसिंह खीची, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
शेखावत का किया भव्य स्वागत
भाजपा के सभी मण्डलों से आए कार्यकर्ताओं, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का जोरदार स्वागत किया। उन्हें मालाएं पहनाई गई। शेखावत ने कायकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
#Prime Minister #Modi laid the #foundation stone for #redevelopment of #Jodhpur station

