नारद भोपालगढ। राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है ।बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ सीता राम प्रजापत ने बताया कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करवा लेवे। शनिवार वरविवार को विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप्प का भी आयोजन किया गया है ।शनिवार को ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 286 बूथ पर नए मतदाता के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 19 सितंबर तक चलेगी। रिटर्निंग अधिकारी नानगाराम चौधरी लगातार अलग-अलग बूथ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।इस दौरान आर सी जाखड़,श्रवण राम डूडी सहित बीएलओ अपने अपने बूथ पर नए मतदाता जोड़ने का कार्य कर रहे थे।

