33 C
Jodhpur

निरीक्षक जब्बरसिंह चारण को उप अधीक्षक पद पर पदोन्नति

spot_img

Published:

– हाईकोर्ट के आदेश की पालना में वर्ष 2022 बैच के रिक्त पद पर पदोन्नत

नारद जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट के निरीक्षक जब्बरसिंह चारण को मंगलवार को विधिवत रूप से राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) पद पर पदोन्नति मिल गई। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश की पालना में चारण को वर्ष 2022 बैच के रिक्त पद पर पदोन्नत करने के आदेश राजस्थान सरकार गृह विभाग से 22 अगस्त को जारी किए गए। गृह विभाग से आदेश जारी होने के बाद पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने चारण के कंधों पर आरपीएस चिन्ह लगाकर बधाई दी।

गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला की वर्ष 2022-23 की गत 25 नवंबर 2022 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद कोर्ट के अंतरिम आदेश पर जब्बरसिंह चारण के पदोन्नति पर विचार कर परिणाम को बंद लिफाफे में रखा गया था। हाल ही में 10 मई 2023 को पूर्व निर्णित प्रकरणों के संबंध में पदोन्नत किए जाने के आदेश हाईकोर्ट से जारी हुए थे। इसकी पालना में पूर्व में बंद लिफाफे में रखे गए विभागीय पदोन्नति समिति के परिणाम को खोला गया और वर्ष 2022-23 में 1 जुलाई 2022 के रिक्त पद पर जब्बरसिंह चारण को पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए गए। चारण की वरिष्ठता नरेश कुमार/किरोड़ीलाल के नीचे एवं आलोक कुमार गौतम/बद्रीनारायण शर्मा के ऊपर निर्धारित की गई है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img