नारद भोपालगढ़। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की बैठक विश्नोई समाज के आराध्य जंभेश्वर तपोस्थली नोखा के मुकाम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के सानिध्य में संपन्न हुई।प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, मंत्री सुरेश उपाध्यक्ष व प्रांत संगठन के मंत्री राजेश कुमार नए संगठन के आगामी कार्यक्रम सृष्टि महोत्सव तथा अन्य विषयों को लेकर संबोधित किया। प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि बैठक के समापन सत्र में आपसी चर्चा कर प्रांत व जिले के दायित्व का परिवर्तन किया गया। इसी के तहत प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने बनवारी सिंह राजपुरोहित को बिलाड़ा जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस बैठक में बजरंग दल संयोजक किशन प्रजापत, जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री राजेश, प्रांत संयोजक विक्रम परिहार जिला अध्यक्ष घनश्याम ओझा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, जिला मंत्री संदीप मौर्य, कुलदीप सैन, मोहित सेन, शिभुलाल लाल टाक आदि मौजूद रहे।
घोषणा के बाद भोपालगढ़ पहुंचने पर जिला संयोजक बनवारीसिंह राजपुरोहित का भाजपा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश चोटिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम विलास जलवानियां,शिक्षक नेता कुलदीप गोदारा, भागीरथ बेनीवाल, भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल सैनी, कुलदीप सेन ,रमेश छिपा, मोहित सैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।