नारद ओसियां।
ओसियां विधानसभा में उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। ओसियां के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों और राजीविका सदस्यों ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग ओसियां के बाल विकास परियोजना अधिकारी रावत कड़वासरा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साथिनो द्वारा मतदान जागरूकता संगोष्ठी एंव विभिन्न गतिविधियों का आयोजन परियोजना स्तर पर किया गया। महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक हरकू भाकर के नेतृत्व में मानव श्रृंखला, चुनावी गीत, मतदान शपथ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला पर्यवेक्षक शारदा व्यास और विमला चौधरी ने मानदेय कर्मियों को मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता, मतदाता पोस्टर प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पार्वती शर्मा, गुड्डी, कृष्णा चौधरी, चन्द्रा कंवर, आदि के नेतृत्व में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर देवराज सिंह, कनिष्ठ सहायक ऋषभ तिवाड़ी भी उपस्थित रहे।