32.4 C
Jodhpur

शहीद रेलकर्मियों की याद में निकाली रैली

spot_img

Published:

जोधपुर। ठीक 63 साल पहले आज ही के दिन रेलवे RAILWAY की हड़ताल के दौरान पुलिस POLICE फायरिंग में शहीद होने वाले रेलवे कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकाली।
यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि 12 जुलाई 1960 को रेल हड़ताल की रैली में पुलिस की फायरिंग से दाहोद में हमारे 5 साथी शहीद हुए थे। यह हड़ताल रेल कर्मचारियो को अपने परिवार के जीवनयापन के लिए जरूरी वेतन, बोनस और भत्तों की मांग के लिए की गई थी। इसमे एआईआरएफ AIRF एवं उससे जुड़ी यूनियन ने ही भाग लिया था। इस आंदोलन में हजारों साथी निलंबित हुए थे और अनेक नौकरी से निकाले गए थे। रेल कर्मियों को जो वेतन भत्ते और सुविधाएं मिल रही हैं वह ऐसे ही संघर्ष और बलिदानों की देन है। आज ऐसे सभी साथियो के संघर्ष, बलिदान को नमन करते हुए जोधपुर JODHPUR में रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी से रवाना होकर डीएस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी होते हुए यूनियन ने प्रभात फेरी सुबह 8 बजे निकाली जिसमे अनेक कर्मठ साथियो ने भाग लिया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img